रायपुर संभाग

IPS इंडक्शन ट्रेनिंग के लिए 4 SP का चयन: हैदराबाद जाएंगे अधिकारी, अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी भी तय

6 अप्रैल से NPA में होगा प्रशिक्षण, जिलों के संचालन के लिए अन्य अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

नवा रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने 48वें आईपीएस इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स के लिए चार पुलिस अधीक्षकों (SP) के नाम तय कर शासन को प्रस्ताव भेजा है। यह प्रशिक्षण 6 अप्रैल से 15 मई 2026 तक हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आयोजित किया जाएगा।

इस प्रशिक्षण में शामिल होने वाले अधिकारियों में:

  • जांजगीर-चांपा के SP विजय पांडेय
  • कोण्डागांव के SP पंकज चंद्रा
  • गरियाबंद के SP वेदव्रत सिरमौर
  • रायपुर (ग्रामीण) की SP श्वेता श्रीवास्तव

शामिल हैं। ये अधिकारी प्रशिक्षण अवधि के दौरान अपने-अपने जिलों से बाहर रहेंगे।

प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने अतिरिक्त प्रभार तय

प्रशिक्षण के दौरान जिलों में कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की है। प्रस्ताव के अनुसार:

  • जांजगीर-चांपा का अतिरिक्त प्रभार → विमल कुमार बैस (सेनानी, 11वीं वाहिनी)
  • कोण्डागांव का प्रभार → त्रिलोक बंसल (SP, STF बघेरा दुर्ग)
  • गरियाबंद का प्रभार → नीरज चंद्राकर (SP, SIA, पुलिस मुख्यालय)
  • रायपुर (ग्रामीण) का प्रभार → मनीषा ठाकुर रावटे (सेनानी, 20वीं वाहिनी महासमुंद)

पुलिस मुख्यालय ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि प्रशिक्षण के दौरान भी जिलों में प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से चलते रहें।

इस प्रशिक्षण को अधिकारियों के करियर में महत्वपूर्ण माना जाता है, जिससे उन्हें उच्च स्तरीय पुलिसिंग, नेतृत्व और प्रशासनिक दक्षता से जुड़ी विशेष ट्रेनिंग प्राप्त होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!