रायपुर संभाग

ग्रामीण बस योजना से बदली गांवों की तस्वीर: CM साय की पहल से आसान हुआ सफर

दूरस्थ अंचलों तक पहुंची बस सेवा, शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जरूरतें हुईं सुलभ

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और पहाड़ी गांवों में अब बदलाव साफ नजर आने लगा है। जहां कभी लोगों को आने-जाने के लिए लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती थी, वहीं अब बस सेवा पहुंचने से ग्रामीण जीवन में नई रफ्तार आ गई है।

गांवों में बस का पहुंचना अब सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में बड़ा परिवर्तन बनकर उभरा है। बच्चे समय पर स्कूल पहुंच पा रहे हैं, नौकरीपेशा लोग समय से अपने काम पर जा रहे हैं और ग्रामीणों का शहरों से संपर्क पहले से कहीं बेहतर हुआ है।

यह बदलाव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की “मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना” का परिणाम है, जिसके जरिए अब उन इलाकों तक भी बसें पहुंच रही हैं, जहां पहले परिवहन की कोई व्यवस्था नहीं थी।

पहाड़ी इलाकों में महिलाओं की मुश्किलें हुईं कम

जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के सन्ना क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता निकुंज के लिए यह योजना राहत लेकर आई है। पहले उन्हें कार्यस्थल तक पहुंचने के लिए कभी पैदल तो कभी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब बस सुविधा मिलने से उनका समय और मेहनत दोनों बच रहे हैं।

ग्रामीणों को मिला सुगम सफर का विकल्प

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पहले बाजार या अन्य कामों के लिए लंबी दूरी तय करना कठिन था। अब बस सेवा शुरू होने से सफर आसान, सस्ता और समयबद्ध हो गया है। इससे रोजमर्रा के कामों में भी तेजी आई है।

गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम

ग्रामीण बस योजना ने न केवल आवागमन की समस्या को हल किया है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंच भी आसान बनाई है। खासकर बस्तर और जशपुर जैसे क्षेत्रों में यह योजना विकास की नई संभावनाएं खोल रही है।

कुल मिलाकर, यह पहल ग्रामीण जीवन स्तर को बेहतर बनाने और “विकसित भारत” के सपने को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बनती जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!