मध्यप्रदेश

सीएम मोहन यादव आज वाराणसी दौरे पर: काशी विश्वनाथ में करेंगे दर्शन, कई अहम कार्यक्रमों में लेंगे भागयुवा विधायक सम्मेलन का दूसरा दिन, रेलवे की सौगात और शिक्षकों के आंदोलन से बढ़ी हलचल

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी दौरे पर रहेंगे। सुबह 8:40 बजे वे भोपाल से रवाना होकर 10:30 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां दर्शन के साथ काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ धाम के क्राउड फ्लो मैनेजमेंट, तीर्थ यात्री व्यवस्थाओं और अधोसंरचना का अध्ययन करेंगे, जो मध्यप्रदेश के धार्मिक स्थलों और आगामी सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों के लिए उपयोगी होगा। दोपहर 12:30 बजे वे मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन में शामिल होंगे, जहां व्यापार, निवेश, पर्यटन और अंतरराज्यीय सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी।

युवा विधायक सम्मेलन का दूसरा दिन आज
लोकतंत्र को मजबूत बनाने पर होगा मंथन, तीन राज्यों के विधायक होंगे शामिल

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // राजधानी भोपाल में आयोजित युवा विधायक सम्मेलन का दूसरा दिन आज आयोजित हो रहा है। विधानसभा परिसर में होने वाले इस सम्मेलन में दो सत्रों के जरिए लोकतंत्र को मजबूत बनाने पर चर्चा होगी।

सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के युवा विधायक भाग लेंगे। इसमें भविष्य की संभावनाओं और लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

गर्मी की छुट्टियों में रेलवे की खास सौगात
भोपाल से पुणे और मुंबई के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए रेलवे ने भोपाल के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। गोरखपुर से पुणे और मुंबई के बीच स्पेशल ट्रेनें 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाई जाएंगी।

इन ट्रेनों का लाभ भोपाल, रानी कमलापति और बीना स्टेशन के यात्रियों को मिलेगा। इससे यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

सड़क पर उतरेंगे डेढ़ लाख शिक्षक
TET मुद्दे पर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान, तीन बड़ी तारीखें तय

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्यप्रदेश में TET को लेकर शिक्षकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षक अब सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं।

शिक्षक संगठनों ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है, जिसमें 8 अप्रैल को जिला स्तर पर सम्मेलन, 11 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर धरना-प्रदर्शन और 18 अप्रैल को भोपाल में मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा निकाली जाएगी।

शिक्षकों का कहना है कि 2006 से पहले नियुक्त और जिनकी सेवा में 5 वर्ष से अधिक समय शेष है, उन्हें TET पास करना अनिवार्य किया जा रहा है, जिसे लेकर वे विरोध जता रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!