Blog

J&K विधानसभा में हंगामा: BJP और कांग्रेस विधायकों में हाथापाई, ईरान मुद्दे पर गरमाई सियासत

खामेनेई को लेकर नारेबाजी, टिप्पणी पर भड़का विवाद; सत्ता पक्ष ने जताया ईरान के समर्थन का रुख

जम्मू ( शिखर दर्शन ) // जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को ईरान से जुड़े मुद्दे को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला। सदन के भीतर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं द्वारा ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के समर्थन में नारेबाजी की गई, जिसके बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

इसी दौरान भाजपा और कांग्रेस विधायकों के बीच तीखी बहस ने अचानक उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि एक टिप्पणी को लेकर दोनों पक्षों के नेता आमने-सामने आ गए और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। सदन में कुछ देर के लिए कार्यवाही भी प्रभावित हुई।

विवाद उस समय बढ़ा जब एक पक्ष द्वारा कांग्रेस नेता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिसके बाद कांग्रेस विधायक नाराज हो गए और स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। सदन में मौजूद अन्य सदस्यों और मार्शलों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

ईरान मुद्दे पर बयानबाजी तेज
नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक तनवीर सादिक ने कहा कि उनकी पार्टी ईरान के साथ खड़ी है और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर चिंता जताई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी देश पर इस तरह का हमला स्वीकार्य नहीं है और शीर्ष नेतृत्व को इस पर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।

फंड जुटाने की खबरों से बढ़ी चिंता
कश्मीर घाटी में ईरान के समर्थन में बड़ी मात्रा में चंदा जुटाए जाने की खबरों के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार करीब 18 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा किया गया है, जिसे मानवीय सहायता के नाम पर जुटाया गया बताया जा रहा है। हालांकि एजेंसियां इसके संभावित उपयोग को लेकर सतर्क नजर रखे हुए हैं।

इस पूरे घटनाक्रम ने विधानसभा के भीतर और बाहर सियासी माहौल को गर्मा दिया है, जहां एक ओर अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर समर्थन और विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं दूसरी ओर बयानबाजी ने राजनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!