बिलासपुर संभाग

हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: बिलासपुर में बनेगा भव्य और ऐतिहासिक माहौल

धर्म जागृति मंच सक्रिय, शोभायात्रा समेत बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // आगामी हनुमान जन्मोत्सव को लेकर शहर में धार्मिक उत्साह चरम पर पहुंचता नजर आ रहा है। धर्म जागृति मंच द्वारा आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस सिलसिले में तोरवा स्थित सिंधु भवन में प्रथम बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में 2 अप्रैल 2026 को मनाए जाने वाले हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे शहर में विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति बनाई गई। खासतौर पर एक विशाल शोभायात्रा निकालने की योजना है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

शहर में इस आयोजन को लेकर अभी से खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रियता से धार्मिक वातावरण के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है, जिससे आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 29 मार्च 2026 को हरदेवलाल मंदिर में द्वितीय महापैठक आयोजित की जाएगी। धर्म जागृति मंच ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को सफल और ऐतिहासिक बनाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!