Blog

“डेटिंग ऐप और लिव-इन में भरोसा तोड़ा, तीन दिन तक बंद कमरे में क्रूरता सहती त्रिपुरा की लड़की की गुरुग्राम में दर्दनाक कहानी”

गुरुग्राम ( शिखर दर्शन ) // राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निकट स्थित गुरुग्राम में त्रिपुरा की 19 वर्षीय लड़की के साथ उसके बॉयफ्रेंड शिवम ने अमानवीय कृत्य किया। युवती, जो योटेक इंजीनियर बनने का सपना लेकर गुरुग्राम आई थी, तीन दिन तक बंद कमरे में पीड़ित रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामला गंभीर परिस्थितियों में दर्ज किया गया है।

त्रिपुरा की रहने वाली छात्रा गुरुग्राम की एक नामी यूनिवर्सिटी में बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रही थी। सितंबर 2025 में उसकी ऑनलाइन डेटिंग एप पर बातचीत हुई, जिसके बाद उसने शिवम के साथ लिव-इन शुरू किया। दोनों के परिवारों को रिलेशन की जानकारी थी, लेकिन लड़की की मां को पता नहीं था कि वह लिव-इन में रह रही थी।

16 फरवरी से लड़की अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पाई। 19 फरवरी को उसने मां को कॉल कर मदद मांगी। कॉल में उसकी आवाज में दर्द स्पष्ट था और उसने बताया कि शिवम ने उसे पीटा, जला, उसके प्राइवेट पार्ट पर आग लगाई और यूरिन पिलाया।

पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्लैट का दरवाजा तोड़ा। अंदर युवती अधजली हालत में फर्श पर तड़प रही थी। आरोपी शिवम मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

जांच में सामने आया कि शिवम ने तीन दिन तक छात्रा को बंधक बनाकर रखा और लगातार यातनाएं दीं। उसने स्टील की बोतल, मिट्टी का मटका, चाकू और सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर पीड़िता को जख्मी किया और इस दरिंदगी का वीडियो भी बनाया। आरोपी ने यह सब तब किया जब वह छात्रा के कैरेक्टर पर शक करने लगा।

पीड़िता को तुरंत दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां वह गंभीर स्थिति में जिंदगी की लड़ाई लड़ रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सख्त धाराओं में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो सबूत के रूप में पुलिस के हाथ लग चुका है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!