महाराष्ट्र

अजित पवार पंचतत्व में विलीन: ‘दादा अमर रहें’ नारों के बीच राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, अमित शाह-नितिन नबीन समेत हजारों लोग हुए शामिल

मुंबई (शिखर दर्शन) // महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और राजनीति के ‘पावर ऑफ दादा’ अजित पवार का बुधवार को उनके पैतृक गांव काठेवाड़ी में अंतिम संस्कार किया गया। बेटे पार्थ पवार ने उन्हें मुखाग्नि दी। पूरे कार्यक्रम में राजकीय सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम यात्रा करीब 6 किलोमीटर लंबी रही, जिसमें भीड़ ने सड़क मार्ग भर दिया। यात्रा के दौरान लोग फफक-फफक कर रोते हुए दिखाई दिए। हर चौक और चौराहे पर उनके समर्थक खड़े थे और अंतिम दर्शन के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे।

अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र और केंद्र के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, एनसीपी के दोनों गुटों के विधायक, राज ठाकरे और अभिनेता रितेश देशमुख भी शामिल हुए। साथ ही कोल्हापुर, बारामती, पिंपरी-चिंचवड़, मुंबई सहित अन्य क्षेत्रों से हजारों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

अजित पवार के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर विदित दिलीप जाधव का भी अंतिम संस्कार उनके साथ किया गया। दोनों की मृत्यु बुधवार, 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान दुर्घटना में हुई थी। हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ, जिसमें डिप्टी सीएम के अलावा पायलट कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट शांभवी पाठक और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की भी मौत हुई।

घटना स्थल पर मृतक की पहचान उनकी कलाई की घड़ी और अन्य व्यक्तिगत वस्तुओं से की गई। दुर्घटनास्थल पर विमान का मलबा रनवे के किनारे करीब 200 मीटर तक बिखरा हुआ पाया गया था। यह हादसा महाराष्ट्र और पूरे देश की राजनीति में एक नया खालीपन छोड़ गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!