महाराष्ट्र

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी फिसले, जानिए किन-किन सेक्टर में झटका

शेयर बाजार अपडेट: निफ्टी ने नया रिकॉर्ड छुआ, IT और बैंकिंग सेक्टर में कमजोरी

मुंबई ( शिखर दर्शन ) // आज, 5 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स 85,864.11 पर और निफ्टी 26,367.05 पर कारोबार कर रहा है। ट्रेडिंग सेशन के दौरान निफ्टी ने 26,367 के स्तर को छूकर नया रिकॉर्ड हाई बनाया। हालांकि, IT और बैंकिंग शेयरों में कमजोरी दिखाई दी और इनमें सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।

ग्लोबल मार्केट में तेजी
एशियाई बाजारों में भी बढ़त रही। दक्षिण कोरिया का KOSPI 2.81% बढ़कर 4,430 पर, जापान का निक्केई 2.82% बढ़कर 51,759 पर बंद हुआ। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.07% बढ़कर 26,357 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.02% बढ़कर 4,009 पर रहा।

अमेरिकी शेयर बाजार में 2 जनवरी को डॉव जोन्स 0.66% बढ़कर 48,382 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट मामूली 0.02% गिरा, जबकि S&P 500 0.19% बढ़ा।

विदेशी और घरेलू निवेशकों की स्थिति
1 जनवरी को FIIs ने ₹3,268 करोड़ के शेयर बेचे, जबकि 2 जनवरी को FIIs ने ₹544 करोड़ के शेयर खरीदे। इसी दौरान DIIs ने ₹534 करोड़ के शेयर खरीदे।

दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,349.62 करोड़ के शेयर बेचे, जबकि DIIs ने ₹79,619.91 करोड़ के शेयर खरीदे, जिससे स्पष्ट हुआ कि घरेलू निवेशक बाजार को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। नवंबर में भी FIIs ने ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे, जबकि DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ के शेयर खरीदे।

पिछले सप्ताह की स्थिति
2 जनवरी को बाजार में तेजी देखी गई। सेंसेक्स 573 अंक बढ़कर 85,762 पर बंद हुआ। निफ्टी ने ट्रेडिंग सेशन में 26,340 का स्तर छूकर नया रिकॉर्ड हाई बनाया और 182 अंकों की बढ़त के साथ 26,328 पर बंद हुआ, जो नया क्लोजिंग हाई भी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!