AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की रैली में हुआ हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
विशेष संवाददाता की रिपोर्ट:
मुंबई (शिखर दर्शन) // महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव की सियासी सरगर्मी के बीच रविवार (4 दिसंबर) को अकोला में AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की रैली में बड़ी संख्या में जुटी भीड़ ने हंगामा मचा दिया। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
रैली के दौरान ओवैसी नगर पालिका चुनाव में अपने पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे थे। अचानक समर्थक मंच की ओर बढ़ने लगे, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई। पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। इस दौरान कुछ लोग गिर गए और घायल होने की आशंका जताई जा रही है। रैली के वीडियो में AIMIM समर्थकों के बीच आपस में बहसबाजी और झड़प भी देखी गई। फिलहाल AIMIM या मुंबई पुलिस की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
वारिस पठान का बयान:
रैली के दौरान AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा कि एक दिन कलमा पढ़ने वाली मुस्लिम महिला मुंबई की महापौर बनेंगी। उन्होंने कहा, “अगर मुसलमान राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश बन सकता है, तो मुस्लिम महिला मेयर क्यों नहीं बन सकती। हिजाब पहनने वाली मुस्लिम महिला मेयर क्यों नहीं बन सकती?”
मुंबई में बीएमसी चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हैं और विभिन्न दलों के नेता शहर के अलग-अलग हिस्सों में रैलियों और प्रचार कार्यक्रमों में व्यस्त हैं।