ज्योतिषी

04 जनवरी 2026 राशिफल: रविवार को इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानिए मेष से मीन तक का हाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि पर उसके स्वामी ग्रह का विशेष प्रभाव पड़ता है। 04 जनवरी 2026, रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, आज का दिन मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा—

मेष राशि
आज बड़ों से संवाद में मधुरता रखें। लंबे समय से अटका कार्य पूरा हो सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

वृषभ राशि
किसी खास मित्र से मुलाकात संभव है। भाई-बहनों के बीच मतभेद दूर होंगे। सामाजिक प्रयास सफल रहेंगे।

मिथुन राशि
पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नया ऑफर मिल सकता है। पैतृक संपत्ति और सरकारी कार्यों में सफलता के योग हैं।

कर्क राशि
धार्मिक या सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी।

सिंह राशि
लेन-देन में सावधानी बरतें। मित्र के व्यवहार में बदलाव महसूस हो सकता है। विदेश शिक्षा के इच्छुकों को शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि
संपत्ति से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। कार्यस्थल पर अफवाहों से बचें। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि
नौकरी बदलने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यवसाय में लाभ और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि
धार्मिक कार्यों में खर्च संभव है। राजनीति व प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी।

धनु राशि
मित्र से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

मकर राशि
टीमवर्क से कार्य समय पर पूरे होंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर सतर्क रहें। घर में शुभ आयोजन के योग हैं।

कुंभ राशि
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा, हालांकि कार्यक्षेत्र में चुनौतियां रहेंगी।

मीन राशि
हड्डियों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। ऊर्जा बनी रहेगी। महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभ होगा।


🟥 📰 अब आपकी आवाज़ बनेगी खबर — शिखर दर्शन न्यूज़ में रिपोर्टर बनने का मौका

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संवाददाता / रिपोर्टर नियुक्त किए जा रहे हैं।

यदि आप—
✔ सच को सामने लाने का जज़्बा रखते हैं
✔ अपने इलाके की खबर देश तक पहुँचाना चाहते हैं
✔ पत्रकारिता में पहचान बनाना चाहते हैं

तो आज ही जुड़िए शिखर दर्शन न्यूज़ से 👇

📞 संपर्क करें : 9826412444

➡️ सीमित अवसर | गंभीर एवं इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें
🟥

डिस्क्लेमर: शिखर दर्शन राशिफल को लेकर किसी प्रकार का दावा नहीं करता है। यह सामान्य जानकारी के लिए प्रस्तुत किया गया है। किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!