ज्योतिषी

24 नवंबर का राशिफल: किन राशियों पर बरसेगी कृपा, किसे रहना होगा सतर्क — जानें आज का पूरा राशिफल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की राशि पर उसके स्वामी ग्रह का गहरा प्रभाव पड़ता है। सोमवार, 24 नवंबर का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है, जबकि कई जातकों को आज सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। मेष से मीन राशि तक के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है, आइए जानते हैं—


मेष राशि

आज दिन सामान्य रह सकता है। नए कार्य के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में स्थिरता रहेगी। व्यवसाय में आर्थिक सहायता की जरूरत पड़ सकती है। परिवार में छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव संभव।

वृषभ राशि

मन में नई ऊर्जा का संचार होगा। नया काम शुरू करने का मन बनेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। संपत्ति में निवेश का विचार सफल हो सकता है। परिवार में शुभ कार्य का संकेत, यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन शानदार साबित हो सकता है। किसी बड़ी बीमारी से राहत मिलेगी। महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात अवसर लेकर आएगी। व्यापार में बड़ा परिवर्तन लाभकारी रहेगा। शेयर बाजार से लाभ संभव। घर में धार्मिक माहौल व नए मेहमान के आगमन के संकेत।

कर्क राशि

आज बड़ा निर्णय लेने से बचें, नुकसान हो सकता है। व्यापार में केवल विश्वसनीय लोगों से ही सौदे करें। लंबी यात्रा का योग। परिवार में चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि

वाहन चलाते समय सावधानी आवश्यक, दुर्घटना की आशंका। व्यापार में बदलाव का समय अनुकूल नहीं। परिवार आपकी बातों को गंभीरता से नहीं लेगा, मन उदास हो सकता है। घर बदलने का निर्णय संभव।

कन्या राशि

आज सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। किसी योग गुरु का सानिध्य मिल सकता है। पारिवारिक चिंताएं दूर होंगी। व्यापार में बड़ा परिवर्तन दिख सकता है। परिवार सहयोग करेगा पर निर्णय सोच-समझकर लें।

तुला राशि

दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। कोई बड़ा निर्णय जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार में भारी लाभ के योग। निवेश शुभ रहेगा। घर में नए सदस्य का आगमन संभव, मतभेद दूर होंगे।

वृश्चिक राशि

दिन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, बाहर का भोजन न करें। व्यापार में जोखिम न लें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। परिवार के साथ घूमने की योजना बन सकती है।

धनु राशि

मानसिक बेचैनी बनी रह सकती है। बातचीत में विवाद की आशंका। आर्थिक समस्या परेशान कर सकती है। व्यापार में मंदी महसूस होगी। दोस्तों संग बाहर जाने का मन बनेगा। परिवार के स्वास्थ्य की चिंता।

मकर राशि

मूड बहुत अच्छा रहेगा। दोस्तों संग घूमने का प्लान संभव। माता-पिता के लिए कुछ विशेष करने का अवसर मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के संकेत। व्यापार में लाभ। किसी पारिवारिक सदस्य की मदद से समस्या का समाधान। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि

दिन सुखद और सफल रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन संभव। पुरानी इच्छा पूरी होगी। व्यापार में बड़ी डील बन सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी निर्णय लाभकारी। परिवार के लिए लिया गया फैसला भविष्य में शुभ फल देगा।

मीन राशि

किसी दुखद समाचार की संभावना। व्यापार में बड़ा फैसला लेने से बचें। अनजान व्यक्ति को उधार देना नुकसानदायक। परिवार में विवाद की स्थिति। पार्टनर का सहयोग मिलेगा, मगर बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।


डिस्क्लेमर: शिखर दर्शन राशिफल को लेकर किसी प्रकार का दावा नहीं करता है। यह सामान्य जानकारी के लिए प्रस्तुत किया गया है। किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!