बिलासपुर संभाग

” हथकड़ी ” ढीली या ” पहरा कमजोर ” ! अस्पताल से फरार हुआ ठगी का आरोपी, पुलिस प्रशासन में मची अफरा तफरी

जांजगीर-चांपा। जिला अस्पताल में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बंदी वार्ड से एक बंदी हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया। फरार बंदी की पहचान पंचराम निषाद के रूप में हुई है, जिसे नवागढ़ पुलिस ने ठगी के मामलों में गिरफ्तार किया था। आरोपी पर प्रदेश के कई जिलों में ठगी के दर्ज मामले हैं और बताया जा रहा है कि वह पहले भी जेल से फरार हो चुका है।

सिविल सर्जन ने बताया कि पंचराम निषाद को कल दोपहर डेढ़ बजे बुखार और डायरिया की शिकायत के कारण जिला जेल से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके साथ एक प्रहरी तैनात था। आज सुबह डॉक्टर ने परीक्षण के बाद दवाइयां लिखीं, जिन्हें लेने के लिए प्रहरी चला गया। जब वह लौटा, तो देखा कि आरोपी ने हथकड़ी से हाथ निकालकर भाग गया। घटना की सूचना तुरंत जिला अस्पताल चौकी में दी गई और पुलिस तथा अस्पताल कर्मियों ने मिलकर खोज शुरू की। अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि आरोपी कैसे फरार हुआ।

जिला जेल के जेलर ने बताया कि पंचराम निषाद को नवागढ़ पुलिस ने ठगी के मामले में गिरफ्तार किया था। कल उसके हाथ में फ्रैक्चर हुआ था और इलाज व प्लास्टर के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह उसके फरार होने की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस को सूचित कर दिया गया।

पंचराम निषाद पर आरोप है कि वह विभिन्न जिलों में छड़, गिट्टी और सीमेंट व्यापारी बनकर निर्माणाधीन मकानों के मालिकों को कम कीमत में सामान देने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करता था। आरोपी को 28 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेजा गया था और 7 नवंबर को हाथ में मोच आने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल कोतवाली पुलिस द्वारा इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!