ज्योतिषी

22 अक्टूबर राशिफल: सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, मेष और मीन राशि के जातक रहें सतर्क

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि पर उसके स्वामी ग्रह का सीधा प्रभाव पड़ता है। आज यानी 22 अक्टूबर, बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का हाल—

मेष राशि: आज कार्यक्षेत्र में मन थोड़ा उदास रहेगा। जीवनसाथी और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान देना आवश्यक है। प्रेम और संतान की स्थिति में सुधार है तथा व्यापारिक पक्ष मजबूत हो रहा है। दिन के प्रारंभ में सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि: विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, हालांकि स्वास्थ्य पर थोड़ी चिंता रहेगी। प्रेम और व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। हरी वस्तु साथ रखें, भाग्य में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि: मन में तनाव और भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम और संतान को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। व्यापारिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। मां काली को प्रणाम करना शुभ फल देगा।

कर्क राशि: संपत्ति या वाहन की खरीदारी में अड़चनें आ सकती हैं। घर के वातावरण में थोड़ी नकारात्मकता रहेगी। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार का पक्ष अच्छा रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें, शुभता बढ़ेगी।

सिंह राशि: पराक्रम रंग लाएगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। हालांकि नए व्यापार की शुरुआत टालें। गले या नाक की समस्या हो सकती है। शुभ कार्यों में खर्च संभव है, जो आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।

कन्या राशि: धन हानि के योग बन रहे हैं, निवेश से परहेज करें। मुख रोग या गले की समस्या परेशान कर सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अनुकूल रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करें, दिन शुभ होगा।

तुला राशि: बेचैनी और घबराहट महसूस होगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार में स्थिरता रहेगी। शनिदेव की आराधना शुभ फल देगी।

वृश्चिक राशि: आज खर्च बढ़ेगा और मन अशांत रहेगा। आंखों में जलन या सिरदर्द की समस्या हो सकती है। भय और मानसिक तनाव से बचें। जीवनसाथी और संतान का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि: आय में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन नुकसान की संभावना नहीं है। यात्राएं थकान दे सकती हैं। प्रेम और संतान का पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। हरी वस्तु साथ रखना लाभकारी होगा।

मकर राशि: कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाकर रखें। व्यापारी वर्ग नई शुरुआत करने से बचें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, पर प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक स्थिति अनुकूल है। मां काली की उपासना लाभदायक होगी।

कुंभ राशि: अपमानित होने की संभावना है। यात्रा से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मजबूत है। व्यापार में लाभ होगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि: दिन सावधानी से बिताएं। चोट या दुर्घटना की संभावना है। परिस्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान का पक्ष मध्यम रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

डिस्क्लेमर: शिखर दर्शन राशिफल को लेकर किसी प्रकार का दावा नहीं करता है। यह सामान्य जानकारी के लिए प्रस्तुत किया गया है। किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!