जांजगीर-चांपा में सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बीती रात हुई सामूहिक दुष्कर्म की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना को अंजाम देने वाले सातों आरोपियों को पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर धर दबोचा। सभी आरोपी 19 साल के युवक हैं, जिन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रही महिला को अकेला पाकर उसे मोटरसाइकिल से सुनसान जगह ले जाकर हैवानियत की घटना को अंजाम दिया।
पीड़िता ने 30 सितंबर 2025 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 और 29 सितंबर की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे कुछ युवकों ने उसे जबरन सुनसान इलाके में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने तुरंत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और घोघरानाला इलाके से सातों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
- प्रदीप मनहर
- शिवम बंजारे
- कृष्णा खुटे
- अनिल महिलांगे
- सूरज टंडन
- दीपेश कुर्रे
- शानू मीरझा
पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक पाण्डेय ने कहा कि यह कार्रवाई महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी महिला के साथ अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।



