बस्तर संभाग
कांकेर-धमतरी-ओडिशा सीमा पर मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, पुलिस ने बरामद किए शव

कांकेर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ के कांकेर-धमतरी-ओडिशा सीमा क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों ने इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं।
एसपी आई. कल्याण एलिसेला ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जवानों को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सर्चिंग अभियान शुरू किया, तभी कांकेर-धमतरी-ओडिशा बार्डर के पास नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई।
पुलिस ने घटनास्थल से नक्सलियों के हथियार और अन्य सामग्री भी जब्त कर ली है। इस अभियान से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को काबू करने में बड़ी सफलता मिली है।



