बिलासपुर संभाग

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

कोरबा ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक पंचवटी विश्राम गृह कोरबा में आयोजित की गई। बैठक में जिले के पदाधिकारी और ग्रामीण क्षेत्रों के ब्लॉक अध्यक्ष व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा करना था। साथ ही 12 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में भागीदारी के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में यह भी उठाया गया कि संघ की नई डायरेक्टरी कई विभागों तक नहीं पहुँच पाई है और कुछ नाम छूट गए हैं, जिन्हें प्राथमिकता से अपडेट किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश सह सचिव हरीश तिवारी, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष राहुल डिक्सेना, संभागीय उपाध्यक्ष श्रीधर नायडू, संभागीय सचिव अमरीक सिंह रिंकू, संरक्षक अनूप जायसवाल, संरक्षक बिरजू बालाजी और अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना ने संबोधित किया। बैठक के अंत में जिला महासचिव निलेंद्र राठौर ने आभार व्यक्त किया, जबकि मंच संचालन जिला प्रवक्ता आलोक पांडे ने किया।

बैठक में जिला सचिव गणेश साहू, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक आदिले व अंकित सिंह, कुसमुंडा ब्लॉक अध्यक्ष ओम गभेल, करतला ब्लॉक अध्यक्ष राजू खत्री, दर्री ब्लॉक अध्यक्ष भागवत दीवान, दीपका ब्लॉक अध्यक्ष धरम तिवारी, विकास तिवारी, सूर्यकांत राठौर, मनोज राठौर, दिब्येन्दू जी, जितेंद्र कुमार साहू, कुलदीप साहू, नरेंद्र राठौर, भोला केंवट, तरुण मनहर, जितेंद्र साहू, विकास सोनी, बालकृष्ण राय, विजय साहिल, राजकुमार साहू, अजित कुमार, नागेंद्र कुमार, मणी निकज, फिरत पाटले, ओम प्रकाश कुर्रे, योगेश साहू, चित्रलेखा श्रीवास, अशोक कुमार श्रीवास, मनहरण साहू, शिवप्रसाद गुप्ता, विनोद साहू, श्याम सारथी सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!