मध्य प्रदेश में पूर्ण चंद्रग्रहण, CM डॉ. मोहन करेंगे विभागीय समीक्षा, उज्जैन में कांग्रेस अभियान का समापन, BU दीक्षांत समारोह और राजधानी में बिजली गुल

भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश में रविवार को पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई दिया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में लोग ग्रहण देखने के लिए उत्साहित रहे। इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर समेत सभी प्रमुख मंदिरों के पट बंद रहे और लोग जप-साधना, भजन-कीर्तन तथा धार्मिक अनुष्ठानों में जुटे रहे।
मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री आज कई विभागों की समीक्षा बैठक भी करेंगे।
उज्जैन में कांग्रेस का बड़ा अभियान
उज्जैन में 12 सितंबर को ‘किसान न्याय यात्रा’ और ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली आयोजित की जाएगी। इसी दिन इस अभियान का समापन भी होगा।
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह
भोपाल में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आज मिंटो हॉल में सुबह 11 बजे आयोजित होगा। इस समारोह में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार भी उपस्थित रहेंगे। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार जैन दीक्षांत उपदेश देंगे। इस वर्ष 76 छात्रों को पीएचडी डिग्री, 26 को गोल्ड मेडल और 21 को मेरिट के आधार पर मेडल प्रदान किए जाएंगे।
भोपाल के इन इलाकों में बिजली रहेगी प्रभावित
राजधानी के कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
- सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक: सलैया, सनखेड़ी, होशंगाबाद रोड, सागर रॉयल, सुरेंद्र लैंडमार्क, शालीमार सेवन गार्डन, फॉरच्यून ग्लोरी, चिनार फॉरच्यून, नंदन पैलेस और आसपास के इलाके।
- सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक: कोलार स्थित त्रिभुवन कॉलोनी, लाइफ स्टाइल ब्लू, कैनाल किनशिप, शिव आंगन और आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक: कैलाश नगर, सांई रेजीडेंसी, मूल रेजीडेंसी, सर्वोदय कॉलोनी, कैम्प नंबर-12, सत्यम नगर, मथाई नगर, नंदा नगर और आसपास के इलाके।
बदलते मौसम से स्वास्थ्य पर असर
भोपाल में मौसम के बदलाव के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। तेज बारिश, धूप और उमस के चलते एएम्स, हमीदिया और जेपी अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बच्चों में वायरल फीवर, सर्दी, खांसी और फेफड़ों के संक्रमण के मामले बढ़े हैं। जेपी अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है।
किताब उत्सव का आयोजन
राजकमल प्रकाशन 6 से 10 सितंबर तक हिन्दी भवन में ‘किताब उत्सव’ का आयोजन कर रहा है। पांच दिन चलने वाले इस उत्सव में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक पुस्तक प्रदर्शनी, लेखक-पाठक संवाद, परिचर्चाएं, कविता-पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जा रही हैं।



