महाराष्ट्र

इंडिगो विमान उड़ान भरते ही पक्षी से टकराया, यात्रियों में दहशत, नागपुर में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग

नागपुर ( शिखर दर्शन ) // नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E812 उड़ान भरते ही बर्ड हिट की चपेट में आ गई। उड़ान के तुरंत बाद विमान के अगले हिस्से से जोरदार तरीके से पक्षी टकरा गया, जिससे उसका नोज हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नागपुर एयरपोर्ट पर विमान को सुरक्षित उतार दिया।

विमान में उस समय कुल 272 यात्री सवार थे। अचानक हुए हादसे से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया, लेकिन पायलट ने शांत रहने की अपील की और सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी को सुरक्षित बचा लिया।

सीनियर एयरपोर्ट डायरेक्टर आबिद रूही ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इमरजेंसी लैंडिंग का कारण बर्ड हिट था। उन्होंने कहा कि टेक-ऑफ और लैंडिंग के समय पक्षियों के टकराने का खतरा ज्यादा रहता है और कई बार यह गंभीर तकनीकी खराबी का कारण बन सकता है। इसी वजह से पायलट ने तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग कराई। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई है।

पहले भी सामने आए मामले

यह पहली बार नहीं है जब इंडिगो की फ्लाइट बर्ड हिट का शिकार हुई हो। इससे पहले 2 जून को रांची जाने वाली एक इंडिगो फ्लाइट को भी बर्ड हिट के बाद आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी। उस विमान में 175 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित उतार लिया गया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!