Second Lunar Eclipse 2025: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण इस दिन, जानिए क्या भारत में भी नजर आएगा ब्लड मून ?

(शिखर दर्शन) // आसमान प्रेमियों के लिए इस साल का दूसरा बड़ा खगोलीय नजारा सितंबर में देखने को मिलेगा। रविवार, 7 सितंबर 2025 की रात से सोमवार, 8 सितंबर की सुबह तक भारत समेत एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के कई हिस्सों में पूर्ण चंद्र ग्रहण यानी ब्लड मून का अद्भुत दृश्य दिखाई देगा।
भारत में यह ग्रहण रात 11 बजे से शुरू होकर 12:22 बजे तक देखा जा सकेगा। इस दौरान चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जाएगा और लाल आभा लिए चमकता नजर आएगा, जो खगोल विज्ञान में बेहद रोमांचक माना जाता है।
खगोलविदों के अनुसार, यह ग्रहण विशेष है क्योंकि 2025 में यह दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण है। पहला पूर्ण ग्रहण इस साल 14 मार्च को देखा गया था। दो पूर्ण चंद्र ग्रहण होना खगोल विज्ञान में एक दुर्लभ और अद्भुत संयोग माना जाता है। यह ग्रहण सारोस 128 श्रृंखला का हिस्सा है, जिसकी पिछली बार की उपस्थिति अगस्त 2007 में दर्ज हुई थी, यानी करीब 18 साल बाद यह खगोलीय घटना फिर से सामने आ रही है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस अद्भुत खगोलीय नजारे को देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं है। लोग खुले आसमान के नीचे साफ जगह पर अपनी आंखों से इसका आनंद ले सकते हैं। वहीं मोबाइल कैमरा या टेलिस्कोप का उपयोग करके इसे और अधिक स्पष्ट रूप में कैद किया जा सकता है ।


