महाराष्ट्र

शेयर बाजार में लौट आई रौनक, सेंसेक्स 80,400 के करीब, निफ्टी 24,570 पर उछला

मुंबई ( शिखर दर्शन ) // 13 अगस्त को शेयर बाजार में आज फिर से सकारात्मक रौनक देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स लगभग 200 अंकों की तेजी के साथ 80,400 के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 100 अंकों से अधिक चढ़कर 24,570 के स्तर तक पहुंच गया है।

आज 30 में से 21 सेंसेक्स शेयर हरे निशान में हैं, जबकि 9 शेयर दबाव में हैं। मेटल, एनर्जी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, वहीं IT और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में हल्का दबाव बना हुआ है।

एशियाई बाजारों की चाल भी सकारात्मक रही। जापान का निक्केई 1.31% बढ़कर 43,278 पर, हांगकांग का हैंगसेंग 1.84% उछलकर 25,430 पर पहुंच गया। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.56% ऊपर 3,686 पर कारोबार कर रहा है, जबकि कोरिया का कोस्पी 0.67% फिसलकर 3,211 पर रहा।

अमेरिकी बाजारों ने भी कल मजबूती दिखाई। डाउ जोन्स में 1.10%, नैस्डैक में 1.39% और S&P 500 में 1.13% की बढ़त रही। दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ एक दिन पहले, यानी 12 अगस्त को, सेंसेक्स 368 अंक टूटकर 80,236 पर और निफ्टी 98 अंक गिरकर 24,487 पर बंद हुआ था। लेकिन आज बाजार ने तेज रिकवरी दिखाकर निवेशकों का उत्साह बढ़ा दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!