मध्यप्रदेश

“बने खाबो-बने रहिबो” अभियान की शुरुआत, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विकास कार्यों का लोकार्पण, भिलाई कैंप एरिया में पीलिया का कहर

रायपुर (शिखर दर्शन) //
छत्तीसगढ़ में आज से राज्यव्यापी “बने खाबो-बने रहिबो” विशेष जांच एवं जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत हो रही है। यह अभियान 6 अगस्त तक चलेगा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी दी कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग इस पहल के तहत खाद्य जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सतर्कता बरत रहा है।
अभियान का उद्देश्य खाद्य प्रदायकों को एफएसएसएआई के दिशा-निर्देशों की जानकारी देना और आम जनता को स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन के लिए प्रेरित करना है। इसके साथ ही लोगों को स्वास्थ्यवर्धक खानपान अपनाने के लिए जागरूक करना भी इस कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का जीपीएम दौरा, 1.72 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे नगर पालिका परिषद, बस स्टैंड गौरेला में लगभग 1 करोड़ 72 लाख 86 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और डॉ. भंवर सिंह पोरते की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपची, कोटा विधायक अटल वास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
लोकार्पण कार्यों में शामिल हैं:

  • रानी दुर्गावती चौक उन्नयन कार्य – ₹6.86 लाख
  • डॉ. भंवर सिंह पोरते प्रतिमा अनावरण – ₹10 लाख
  • विभिन्न वार्डों में अधोसंरचना कार्य – ₹77.76 लाख
  • 15वें वित्त आयोग मद से कार्य – ₹48.41 लाख
  • सांसद निधि अंतर्गत कार्य – ₹13.50 लाख
  • तीन स्थानों पर हाई मास्ट लाइट – ₹16.33 लाख

भिलाई कैंप एरिया में फैला पीलिया, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

दुर्ग जिले के भिलाई स्थित कैंप एरिया में पीलिया फैलने की सूचना से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। अब तक 15 से अधिक घरों में लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। प्रभावितों में बच्चे और युवा शामिल हैं। कई लोगों की आंखें पीली हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और जल स्रोतों की जांच कर रही हैं।

छत्तीसगढ़ में बढ़ी उमस, बारिश की कमी से राहत की उम्मीद कम

प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता में फिलहाल गिरावट दर्ज की गई है, जिससे उमस भरा मौसम लोगों को परेशान कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, जबकि मध्य और दक्षिणी भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आने वाले चार दिनों तक बारिश की गतिविधियों में विशेष वृद्धि की उम्मीद नहीं है, लेकिन उसके बाद स्थितियों में बदलाव आ सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!