छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सर्दी का सितम जारी… पर गिरने से बड़ी ठंड , चौक चौराहों में की जा रही अलावा की व्यवस्था.

रायपुर(शिखर दर्शन) //छत्तीसगढ़ राज्य में प्रदेश में ठंड का कर जारी है । प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है इसी कड़ी में जिले में लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए नगरीय निकाय के कई क्षेत्रों में अलग-अलग क्षेत्र में “अलावा” जलाने की व्यवस्था प्रशासन के द्वारा की जा रही है । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भी सभी जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि अपनी-अपनी सीमा क्षेत्र अंतर्गत पढ़ने वाले चौक चौराहा एवं ग्रामीण इलाकों में लोगों को ठंड से बचने के लिए अलग-अलग जगह पर आवश्यकता अनुसार “अलावा” जलाने की व्यवस्था की जाए । साथ ही साथ ऐसे लोग जो सड़कों पर जीवन गुजार रहे हैं उन्हें ठंड से बचाने के उचित प्रबंध किए जाएं । ऐसा शासन प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने के लिए भी कहा है । शिखर दर्शन भी राज्य के लोगों से ठंड को लेकर सावधानी बरतने व उचित इंतजाम कर अपने आप को ठंड से बचाने की मार्मिक अपील करता है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!