बिलासपुर संभाग

दिनदहाड़े युवती से 18 हजार की लूट, विरोध करने पर सिर पर हमला, कपड़े भी फाड़े

बिलासपुर (शिखर दर्शन) // जिले के तारबाहर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवती से मारपीट और लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह वारदात 12 खोली रेलवे स्टेशन रोड की बताई जा रही है, जहां चार बाइक सवार युवकों ने युवती पर हमला कर 18 हजार रुपये लूट लिए।

पीड़िता के अनुसार, वह अपने घर से 18 हजार रुपये लेकर व्यापार विहार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने जा रही थी। इसी दौरान ब्लैक कलर की बाइक में सवार चार युवक वहां पहुंचे और रुपये छीनने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर एक युवक ने उसके सिर और शरीर पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने युवती के कपड़े भी फाड़ दिए और रुपये लेकर मौके से फरार हो गए।

युवती ने बताया कि बाइक चला रहा युवक सफेद रंग की शर्ट पहना हुआ था। घटना के बाद पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन थाना प्रभारी ने “रिपोर्ट दर्ज करवाओ” कहकर उसे टाल दिया और वहां से चले गए।

जब इस मामले में मीडिया प्रतिनिधियों ने जानकारी लेने का प्रयास किया तो थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज न होने का हवाला देकर बात करने से बचते रहे।

यह घटना प्रदेश में चल रहे “सुशासन महोत्सव” की हकीकत को उजागर करती है। जहां एक ओर सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं इस घटना ने न केवल कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!