उत्तरप्रदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्नी संग त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी, छत्तीसगढ़वासियों की खुशहाली के लिए की प्रार्थना , त्रिवेणी संगम में की मां गंगा की आरती

प्रयागराज (शिखर दर्शन) // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाकर मां गंगा की विधि-विधान से आरती की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ नागरिकों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने इस पावन अवसर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए श्रीरामचरितमानस के अयोध्याकांड की चौपाई ‘संगमु सिंहासनु सुठि सोहा। छत्रु अखयबटु मुनि मनु मोहा॥’ का उल्लेख किया और लिखा कि उन्होंने तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “महाकुंभ सनातन धर्म की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का महापर्व है, जहां आस्था अमृत बनकर आत्मा को ब्रह्म से जोड़ती है।” इस मौके पर उनकी पत्नी कौशल्या देवी भी उनके साथ थीं और उन्होंने भी श्रद्धा व भक्ति से डुबकी लगाई।

महाकुंभ के इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, सांसद, विधायक सहित 180 सदस्य प्रयागराज पहुंचे, जिन्होंने मां गंगा के चरणों में श्रद्धा निवेदित की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button