बिलासपुर संभाग
महुआ शराब पीने से चार की मौत, दर्जनों की हालत गंभीर, गांव में मचा हड़कंप

बिलासपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी गांव में महुआ शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से अधिक ग्रामीणों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि गांव में बंट रही चुनावी शराब के कारण यह हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अब तक चार ग्रामीणों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में मातम पसरा हुआ है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रशासन की टीम गांव में सर्वे कर रही है और शराब के स्रोत की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों की तलाश की जा रही है।



