दुर्ग संभाग
तेज रफ्तार कार ने ग्रीन वैली कॉलोनी के गेट में मारी टक्कर, गार्ड घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग (शिखर दर्शन) // भिलाई के स्मृतिनगर थाना क्षेत्र स्थित ग्रीन वैली कॉलोनी में गुरुवार रात डेढ़ बजे एक तेज रफ्तार कार ने कॉलोनी के गेट में टक्कर मार दी। इस दौरान एक गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। गार्ड को कॉलोनीवासियों ने तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कार को गेट से टकराते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कार चालक और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कॉलोनीवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है, और पुलिस प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है।
