छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बरकरार, तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी, बलरामपुर और अंबिकापुर रहे सबसे ठंडे

रायपुर (शिखर दर्शन) //

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है, जहां कई इलाकों में गुलाबी ठंड और सर्द हवाओं का असर देखा जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तापमान में गिरावट जारी है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड में हल्की राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 29.0°C रायपुर और जगदलपुर में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 04.3°C और बलरामपुर में 3.7°C रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आगामी तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, दो दिनों बाद प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।

राजधानी रायपुर में 11 जनवरी को मौसम साफ रहने की उम्मीद है, और यहां का अधिकतम तापमान 28°C के आसपास जबकि न्यूनतम तापमान 12°C तक पहुंचने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, पेंड्रारोड में 5.0 डिग्री, दुर्ग में 8.2 डिग्री, राजनांदगांव में 9.0 डिग्री, रायपुर में 10.2 डिग्री, बिलासपुर में 10.4 डिग्री, और जगदलपुर में 10.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

आने वाले दिनों में तापमान में थोड़ी वृद्धि के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन सर्द हवाएं और शीतलता बनी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!