रायपुर संभाग

नगरीय निकाय चुनाव: राजधानी सहित पांच नगर निगमों में महिला प्रत्याशी महापौर चुनाव में मैदान में, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में ओबीसी के लिए आरक्षण तय

नगरीय निकाय चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया हुई शुरू, महिला प्रत्याशी भी मैदान में

रायपुर (शिखर दर्शन) // नगरीय निकाय चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है, जिससे राज्य के विभिन्न नगर निगमों के लिए पदों का निर्धारण किया जा रहा है। रायपुर नगर निगम को महिला के लिए आरक्षित किया गया है, वहीं दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और भिलाई-चरोदा नगर निगमों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित किया गया है।

राजधानी रायपुर स्थित दीन दयाल ऑडिटोरियम में आयोजित इस लॉटरी प्रक्रिया में 14 नगर निगम, 53 नगर पालिका और 125 नगर पंचायत सहित कुल 192 नगरीय निकायों के आरक्षण का निर्धारण किया जा रहा है। निर्वाचन अधिकारी पुलक भट्टाचार्य ने जानकारी दी कि इस प्रक्रिया के तहत भिलाई, भिलाई-चरोदा, बिलासपुर और दुर्ग नगर निगमों को ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया है।

इसके अलावा रायपुर, जगदलपुर, चिरमिरी और बीरगांव को सामान्य वर्ग के लिए खुला रखा गया है, जिनमें रायपुर और चिरमिरी को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। रायपुर, कोरबा और बिरगांव नगर निगम सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। रिसाली और रायगढ़ नगर निगम अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं, जबकि अंबिकापुर नगर निगम को अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित किया गया है।

14 नगर निगमों का आरक्षण विवरण:

  • रायपुर नगर निगम – सामान्य (महिला)
  • बीरगांव नगर निगम – सामान्य (महिला)
  • दुर्ग नगर निगम – ओबीसी (महिला)
  • भिलाई नगर निगम – ओबीसी
  • रिसाली नगर निगम – एससी (महिला)
  • चरोदा नगर निगम – ओबीसी
  • राजनांदगांव नगर निगम – सामान्य
  • धमतरी नगर निगम – सामान्य
  • जगदलपुर नगर निगम – सामान्य
  • रायगढ़ नगर निगम – एससी (महिला)
  • कोरबा नगर निगम – सामान्य (महिला)
  • बिलासपुर नगर निगम – ओबीसी
  • अंबिकापुर नगर निगम – एसटी
  • चिरमिरी नगर निगम – सामान्य

इस आरक्षण प्रक्रिया के साथ ही नगरीय निकाय चुनाव की दिशा स्पष्ट हो गई है, और महिला प्रत्याशियों को भी महापौर पदों पर चुनाव लड़ने का अवसर मिलेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!