Blog

चित्रकूट को 750 करोड़ रुपये से विश्व स्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा

चित्रकूट (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश के चित्रकूट को 750 करोड़ रुपये की लागत से एक विश्व स्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस विशाल परियोजना के तहत 100 करोड़ रुपये की लागत से 80 एकड़ क्षेत्र में रामायण एक्सपीरियंस पार्क बनेगा, जहां भगवान श्रीराम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह पार्क धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिसमें आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

रामायण एक्सपीरियंस पार्क में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की विशाल मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही, 5डी-3डी प्रजेंटेशन, होलोग्राम और लाइट-साउंड शो के जरिए रामायण काल की घटनाओं को जीवंत किया जाएगा। यह पार्क श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा, जो यहां भगवान श्रीराम के जीवन और उनकी शिक्षाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं का अनुभव करेंगे।

इस परियोजना के अंतर्गत, संतों के लिए ध्यान केंद्र, 1000 संतों के ठहरने की व्यवस्था, आधुनिक पर्णकुटी, सांस्कृतिक केंद्र, आध्यात्मिक लाइब्रेरी और हर्बल गार्ड भी बनाए जाएंगे। हनुमान धारा में 24 करोड़ रुपये की लागत से मल्टी फैसिलिटी सेंटर और मंदाकिनी नदी पर 130 मीटर लंबा पुल भी निर्माणाधीन है, जो क्षेत्र में पर्यटन की सुविधाओं को और बढ़ाएगा।

यह परियोजना भगवान श्रीराम की तपोभूमि को धार्मिक पर्यटन के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के साथ-साथ, क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!