मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश में शीतलहर का कहर, मंडला बना सबसे ठंडा शहर

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम न्यूनतम तापमान मंडला में 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडा था। वहीं, उमरिया में 7.4 डिग्री, नौगांव और राजगढ़ में 8 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज हुआ।
शीतलहर और कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है। ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है