छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने लंबे समय से एक ही थाने में जमे हवलदारों और सिपाहियों का तबादला करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। राज्यभर में 318 से अधिक पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, और आरक्षकों के नाम शामिल हैं
सूत्रों के अनुसार, पहले चरण में करीब 300 पुलिसकर्मियों को उनके वर्तमान थानों से हटाया जाएगा। साथ ही, पुलिस लाइन में तैनात उन कर्मियों को भी अन्य स्थानों पर भेजा जाएगा, जो वर्षों से वहीं पदस्थ थे
आईजी अमरेश कुमार ने किया अंतरजिला तबादला
शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अमरेश कुमार ने रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, और धमतरी जिलों के कई कर्मियों का अंतरजिला स्थानांतरण किया। इस सूची में चार उपनिरीक्षक और तीन सहायक उपनिरीक्षक शामिल हैं। महासमुंद से विजय वर्मा को रायपुर और महेश्वर नेताम को गरियाबंद स्थानांतरित किया गया है
पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी
पुलिस मुख्यालय रायपुर से जारी आदेश में सरगुजा संभाग के भी कई अधिकारियों का तबादला हुआ है। सरगुजा से मनीष धुर्वे को राजनांदगांव और आशा लकड़ा को जशपुर स्थानांतरित किया गया है
यह तबादले राज्य में निष्पक्षता और प्रशासनिक सुधार सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे हैं, ताकि चुनावी माहौल में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।