मध्यप्रदेश

प्रदेश की पहली हाईटेक गौशाला का भूमि पूजन आज, सीएम डॉ. मोहन करेंगे शुभारंभ, 25 एकड़ में बनेगी 10 हजार गायों की क्षमता वाली गौशाला

भोपाल में प्रदेश की पहली हाईटेक गौशाला का भूमि पूजन आज, 10 हजार गायों की देखभाल के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बरखेड़ी डोब में आज प्रदेश की पहली हाईटेक गौशाला का भूमि पूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा किया जाएगा। इस अत्याधुनिक गौशाला का निर्माण 15 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 25 एकड़ क्षेत्र में किया जा रहा है, जिसमें 10 हजार गायों की देखभाल की सुविधा होगी।

गौशाला में गायों की 24×7 निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे उनकी सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित की जा सकेगी। गोशाला परिसर में हरा चारा, भूसा, और पशु आहार की आपूर्ति के लिए अत्याधुनिक कन्वेयर बेल्ट सिस्टम स्थापित किया जाएगा, जिससे गायों के स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती का ध्यान रखा जा सके। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और जिला पंचायत के सहयोग से इस गौशाला का निर्माण किया जाएगा, जबकि इसका संचालन भोपाल नगर निगम के अधीन रहेगा।

गौशाला में जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गाय के गोबर और मूत्र से जैविक खाद और अन्य उत्पाद तैयार करने के लिए विशेष यूनिट भी स्थापित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, घायल और बीमार गायों के उपचार के लिए एक मिनी हॉस्पिटल के रूप में आधुनिक चिकित्सा वार्ड भी बनाया जाएगा। पशुओं की एंट्री, देखभाल, और मेडिकल रिकॉर्ड को ऑनलाइन ट्रैकिंग के माध्यम से संकलित किया जाएगा।

गौशाला की सफाई और देखरेख के लिए आधुनिक मशीनें भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे परिसर की स्वच्छता और व्यवस्थापन का ध्यान रखा जा सकेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!