मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड: राजधानी में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, 7 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में लगातार गिरते तापमान ने मौसम के तेवर तीखे कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, लद्दाख और कश्मीर में बर्फबारी के बाद राज्य में उत्तरी हवाओं के कारण ठंड में बढ़ोतरी हुई है, जिससे तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल में इस सीजन की सबसे सर्द रात देखी गई, जिसने नवंबर महीने के पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्तमान में भोपाल का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है।

राज्य के अन्य हिस्सों में भी ठंड का असर साफ नजर आ रहा है। प्रदेश के 7 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। पचमढ़ी में सबसे कम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि अनूपपुर, मंडला, उमरिया, राजगढ़, और मलाजखंड में तापमान क्रमशः 9, 8.1, 9, 9.4 और 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इस बदलाव ने लोगों को सर्द कपड़ों और अलाव का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार तक हवाओं के रुख में परिवर्तन होने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!