मध्यप्रदेश

बीड़ी की तलब ने ICU में मचाई अफरा-तफरी, मरीज की जान हुई खतरे में: ऑक्सीजन मास्क हटाकर बीड़ी जलाते ही लगी आग

सागर ( शिखर दर्शन ) // सागर जिले के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में एक मरीज की लापरवाही से ICU में बड़ा हादसा टल गया। देवरी निवासी नन्हे भाई अहिरवार, जिनका लीवर की बीमारी का इलाज चल रहा था, को रात में बीड़ी की तलब लगी। अपनी पत्नी से बीड़ी लेकर उसने ICU में ऑक्सीजन मास्क हटाकर कंबल के अंदर मुंह छिपाकर बीड़ी जला ली। ऑक्सीजन और आग के संपर्क में आने से तुरंत कंबल में आग लग गई और यह आग मरीज के कंधे और गर्दन तक फैल गई।

मरीज के साथ-साथ वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। अन्य मरीजों और उनके परिजनों में भगदड़ मच गई, जबकि कई मरीज अपने-अपने परिजनों के साथ जान बचाने के लिए भागने लगे। स्टाफ की तत्परता से आग पर काबू पाया गया, लेकिन नन्हे भाई लगभग 20 प्रतिशत जल गए।

घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. पीएस ठाकुर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। इस जांच में स्टाफ की लापरवाही और घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की जाएगी। डीन ने यह भी कहा कि अगर आग ऑक्सीजन प्वाइंट से बाहर फैल जाती, तो यह एक बड़ा हादसा हो सकता था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!