रायपुर संभाग

रायपुर में चाकू की नोक पर लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल

कांपा-मोवा रोड पर दिनदहाड़े लूट, पुलिस ने तेज की छापेमारी

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // शहर के कांपा-मोवा रोड पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक लूट की घटना ने शहरवासियों को झकझोर दिया। जूपिटर मोपेड सवार दो बदमाशों ने अवंति गार्डन दलदलसिवनी निवासी एक हार्डवेयर कारोबारी के 21 वर्षीय पुत्र मानिक तलरेजा को चाकू की नोक पर लूटा।

घटना के अनुसार, मानिक तलरेजा अपनी दुकान की ओर जा रहे थे, तभी बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और चाकू अड़ा कर उनकी जेब से 31 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया। दोनों लुटेरे चेहरे पर काले कपड़े बांधे हुए थे और घटना के दौरान कांपा-मोवा रोड पर कोई आवाजाही नहीं थी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और कुछ सुराग मिलने के बाद छापेमारी तेज कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लुटेरों की बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी, जिससे उनकी पहचान में मुश्किल आ रही है। पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच और थाने के स्टाफ ने मिलकर मंडी गेट की ओर भागे लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने कहा कि लुटेरों का सुराग मिलते ही उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, खासकर दिनदहाड़े हुई इस लूट ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!