रायपुर संभाग
“छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले: डीएसपी स्तर के अधिकारियों का फेरबदल, देखें पूरी सूची”

रायपुर ( शिखर दर्शन ) //राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में व्यापक तबादले करते हुए डीएसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंप दी हैं। बेहतर पुलिसिंग और प्रशासनिक मजबूती के उद्देश्य से इन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
जानकारी के अनुसार, सतीश ठाकुर को एक बार फिर रायपुर यातायात डीएसपी का दायित्व सौंपा गया है। राज्य सरकार का मानना है कि इन फेरबदल से कानून-व्यवस्था में सुधार आएगा और पुलिसिंग में कसावट लाई जा सकेगी।


