सीएम मोहन यादव की धर्मपत्नी ने परिवार के साथ महाकाल मंदिर में किया दर्शन , नंदी हाल में लगाया ध्यान….

विशेष संवाददाता… ” छ्मू गुरु ” की रिपोर्ट :
” सीएम डॉ. मोहन यादव की अर्धांगनी महाकाल की शरण में …. ”
उज्जैन (शिखर दर्शन )// मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव और परिवार के अन्य सदस्य आज सावन के दूसरे सोमवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान महाकाल का पूजन किया और नंदी हॉल से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पुजारी जितेंद्र शर्मा ने पूजन विधि को संपन्न कराया।
उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग विश्वभर में प्रसिद्ध है। सावन के महीने में यहां करोड़ों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जिनमें कई बड़े नेता और अभिनेता भी शामिल होते हैं। बाबा महाकाल की भव्य सवारी भी दुनियाभर में मशहूर है। इस बार, इस शाही सवारी में एक नया अध्याय जुड़ने वाला है।
पहली बार, 350 जवानों का विशेष पुलिस बैंड सवारी में शामिल होकर अपनी प्रस्तुति देगा, जो एक ऐतिहासिक क्षण होगा। इस प्रदर्शन से उज्जैन धार्मिक धुनों से गूंज उठेगा।