दिल्ली

दिल्ली IAS कोचिंग सेंटर के मालिक और कोऑर्डिनेटर की गिरफ्तारी: हादसे के 16 घंटे बाद पुलिस का बड़ा एक्शन

दिल्ली के राजेंद्र नगर में हुए IAS कोचिंग सेंटर के हादसे के 16 घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने Rau’s IAS Study Circle के मालिक और कोऑर्डिनेटर को हिरासत में ले लिया है और उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। कोचिंग सेंटर का प्रबंधन और सिविक एजेंसी के लोग भी जांच के दायरे में हैं।

कोचिंग हादसा: कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत, प्रदर्शन और प्रशासनिक एक्शन जारी

दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित नामी IAS कोचिंग सेंटर, राव इंस्टीट्यूट (Rau’s IAS Study Circle) के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई। शनिवार शाम 7 बजे हुए इस हादसे के बाद से कोचिंग सेंटर के बाहर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। मरने वालों की पहचान नेविन डालविन (उम्र 28 साल, केरल), श्रेया यादव (उम्र 25 साल) और तानिया सोनी (उम्र 25 साल) के रूप में की गई है।

कोचिंग सेंटर में एहतियात और रेपिड एक्शन फोर्स की तैनाती

हादसे के तुरंत बाद कोचिंग सेंटर के बेसमेंट से पानी निकालने का काम जारी है। छात्रों के विरोध और नारेबाजी को देखते हुए पुलिस ने रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की तैनाती कर दी है। प्रदर्शनकारी छात्र एमसीडी और कोचिंग सेंटर के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे हैं, उनका कहना है कि एमसीडी ने इसे आपदा करार दिया है, जबकि यह पूरी तरह से लापरवाही है। एक छात्र ने बताया, “मैं दो साल से यहां रह रहा हूं। आधा घंटे की बारिश के बाद यहां घुटनों तक पानी भर जाता है। यह समस्या लगातार दो साल से हो रही है। आपदा वह होती है जो कभी-कभार होती है, लेकिन यह समस्या नियमित रूप से उत्पन्न हो रही है।”

दिल्ली सरकार की जांच और प्रशासनिक आदेश

दिल्ली सरकार ने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। दिल्ली की मेयर, शैली ओबेरॉय ने एमसीडी कमिश्नर को निर्देश जारी किए हैं कि दिल्ली भर में सभी कोचिंग सेंटर जो बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे हैं और जो बिल्डिंग उपनियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। यह कदम सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!