बिलासपुर संभाग

अचानकमार टाइगर रिजर्व में बेजा कब्जा , समझाइश देने पहुंचा वन अमला, ग्रामीणों ने कहा – वन अधिकार पट्टों की कराए निष्पक्ष जांच !

लोरमी (शिखर दर्शन )// मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र के वन विभाग के इलाकाें में अतिक्रमणक लगातार जारी है । खुड़िया वन क्षेत्र के जंगलों में आए दिन अतिक्रमण की शिकायत मिल रही है । आज मुंगेली जिले में अचानकमार टाइगर रिजर्व अंतर्गत ग्राम महामाई में अतिक्रमण की रोकथाम के लिए बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को समझाइश दी गई । इस दौरान सभी वन अधिकार पट्टों का निष्पक्ष जांच करने का निर्णय भी लिया गया ।

बैठक में वन विभाग ,राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त टीम उपस्थित रही । जानकारी के अनुसार अचानकमार टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र सुरही के महामाई बीट के 447आरएफ में जानबूझकर सामूहिक अतिक्रमण का प्रयास कुछ लोगों लगातार किया जा रहा है । वन विभाग इस पर रोक लगाने लगातार गांव में बैठक कर अतिक्रमण नहीं करने की समझाइस दे रहा है । और JFMC सदस्यों के साथ अतिक्रमण रोकथाम करने लगातार प्रयास किया जा रहा है । आज SDM जीएल यादव, SDOP माधुरी धिरही और सहायक संचालक(कोर) संजय लूथर के नेतृत्व में ग्राम महामाई के ग्रामीणों के साथ बैठक की गई । बैठक में ग्रामीणों को अतिक्रमण नहीं करने, वनों और वन्यप्राणियों की सुरक्षा करने और आपस में मिलकर सहयोग कर समस्याओं को सुलझाने की अपील की गई । किसी भी प्रकार के अवैध कार्यों की सूचना उपलब्ध कराने और उनकी रोकथाम में सहयोग देने का आग्रह किया गया ।

बैठक में सर्वसम्मति से ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि 447 आरएफ में जारी सभी वन अधिकार पट्टों का निष्पक्ष जांच किया जाएगा । इसके लिए अतिक्रमण में लिप्त लोगों की सूची ग्रामीणों द्वारा दी जाएगी । साथ ही जिन भी वन अधिकार पट्टों में कक्ष क्रमांक को लेकर विवाद है उनका नियमानुसार जांच करने के बाद ही विवादित भूमि में कृषि कार्य किया जाएगा । तब तक के लिए यथा स्थिति बनाए रखने और विवादित भूमि में किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं करने का निर्णय लिया गया ।

बैठक का आयोजन मुख्य वन संरक्षक(वन्यप्राणी) मनोज पांडे, जिला कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक गिरिजाशंकर जयसवाल एवम डिप्टी डायरेक्टर यू. आर. गणेश के मार्गदर्शन और निर्देशन में किया गया ।  इस दौरान सहायक संचालक (बफर) मानवेंद्र कुमार, परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत कुमार, विजय साहू , परिक्षेत्र सहायक दिलीप उपाध्याय एवं सुरही तथा लोरमी बफर के परिक्षेत्र सहायक, परिसर रक्षक, पैदल गार्ड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!