सरगुजा संभाग

खेत में हल चलाने को लेकर हुआ विवाद, सिरफिरे बेटे ने फावड़े के ताबड़तोड़ वार से पिता को उतरा मौत के घाट , आरोपी गिरफ्तार….

जशपुर ( शिखर दर्शन ) // जशपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बगीचा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुररोग गांव में एक बेटे ने अपने वृद्ध पिता की फावड़े से वार करके हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बगीचा थाना पुलिस के मुताबिक, मृतक के पड़ोसी और भतीजे फागुना राम सिंह नागवंशी ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि उसने अपने बड़े पिता ठाकुर राम सिंह नागवंशी के आंगन से झगड़े की आवाज सुनी। जब वह वहां पहुंचा, तो उसने देखा कि ठाकुर राम का शव खून से लथपथ हालत में आंगन में पड़ा हुआ था। उसने जब ठाकुर राम के बेटे और अपने भाई संजय से इस बारे में पूछा, तो संजय ने खुद पिता की हत्या करने की बात स्वीकार की। इस दौरान संजय पूरी तरह से नशे में था। इसके बाद फागुना राम ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

मुंबई जाने की जिद पर अड़ा आरोपी

बताया जा रहा है कि संजय अपने पिता ठाकुर राम से मुंबई जाने की जिद कर रहा था, लेकिन ठाकुर राम ने उसे मुंबई जाने से मना कर दिया। उन्होंने उसे गांव में ही खेती-किसानी करने की सलाह दी और कहा कि खेती-किसानी के समय में मुंबई-दिल्ली जाने की बात क्यों कर रहे हो जबकि अभी खेतों में काम बाकी है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद संजय ने गुस्से में आकर फावड़े से अपने पिता के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे ठाकुर राम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी को जल्द ही जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!