मध्यप्रदेश

दो महिलाओं के मर्डर का खुलासा: पतियों ने संदेह के चलते की हत्या

उज्जैन ( शिखर दर्शन )// मध्य प्रदेश में पुलिस ने दो अलग-अलग महिलाओं की हत्या का मामला सुलझा लिया है। दोनों मामलों में पति ही आरोपी पाए गए हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्याओं का कारण महिलाओं के चरित्र पर संदेह बताया गया है।

एसपी प्रदीप शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि आज सुबह घटिया पुलिस को माली खेड़ी गांव में एक महिला जय कुंवर की खून से लथपथ लाश उसके घर से बरामद हुई।

पुलिस ने एक महिला के पति को गिरफ्तार किया है, जिसने पारिवारिक विवाद और चरित्र संदेह के कारण उसकी हत्या करना स्वीकार किया है। आज सुबह नागझिरी पुलिस ने शनि मंदिर के पास त्रिवेणी नदी से एक बोरे में भरी हुई अज्ञात महिला की हाथ-पैर बंधी लाश बरामद की थी। जांच के बाद, महिला की पहचान पंवासा निवासी रचना टिपानिया के रूप में हुई।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर महिला के पति गोकुल टिपानिया को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान, उसने अपनी पत्नी की हत्या करना कबूल कर लिया। एसपी के अनुसार, इस हत्या का कारण भी चरित्र संदेह था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!