रायपुर संभाग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित पूरा मंत्रिमंडल अयोध्या जाएगा, करेंगे रामलला के दर्शन

रायपुर (शिखर दर्शन)// मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल कल अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे। वे अपने कैबिनेट साथियों के साथ शनिवार, 13 जुलाई को चार्टर्ड विमान से यात्रा करेंगे।”

मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि कल सुबह 9 बजे, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सभी कैबिनेट मंत्री अपने प्राइवेट प्लेन से अयोध्या के लिए रवाना होंगे, भगवान राम जी के दर्शन करने के लिए। इसके बाद शाम को वे रायपुर वापस लौटेंगे।

“मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि कल सभी कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ, अयोध्या जा रहे हैं भगवान राम जी के दर्शन के लिए। निर्धारित शेड्यूल अभी तय नहीं हुआ है।”

“मिली जानकारी के अनुसार, कल सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित सभी कैबिनेट मंत्री प्राइवेट प्लेन से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। उन्हें दर्शन के बाद देर शाम में राजधानी रायपुर वापस लौटना है।”

भाजपा ने अपने विधानसभा के घोषणा पत्र में रामलला दर्शन योजना का उल्लेख किया था और सरकार बनने के बाद इसे लागू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत, छत्तीसगढ़ के लोग लगातार अयोध्या का दौरा कर रहे हैं और रामलला के दर्शन का आनंद ले रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!