मध्य प्रदेश सवेरा दर्शन : आज सीएम मोहन बैठकों में शामिल होंगे, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। राजधानी में 149 लाल बसें दौड़ेंगी और कुछ इलाकों में बिजली की आपूर्ति बंद रखी जाएगी।

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश: आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10:30 बजे मैराथन बैठक में शामिल होंगे। इस अवसर पर 23वीं और 25वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल भी उपस्थित होंगे, जहां ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ होगा। इसके बाद, सीएम राईज स्कूल की संचालन समीक्षा बैठक में भाग लेंगे, जो सुबह 11 बजे मंत्रालय में होगी। दोपहर 12:30 बजे, स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
शहर में 6 दिनों के बाद आज 149 लाल बसें फिर से सड़कों पर दौड़ेंगी। BCLL और टिकट कलेक्शन कंपनी के बीच विवाद सुलझ गया है। शहर के 10 रूट पर चलने वाली ये 149 सिटी बसें 6 दिनों से बंद थीं। टिकट कलेक्शन के मुद्दे के कारण इन बसों के पहिए थम गए थे। बसों के बंद हो जाने से शहर में लगभग 40,000 यात्रियों को परेशानी हुई थी। नगर निगम ने टिकट कलेक्शन के लिए नया टेंडर जारी किया है
इन इलाकों में बिजली कटौती होगी
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक भोपाल के सुरभि विहार, विद्या सागर, कंचन नगर, तिलक नगर, लक्ष्मी परिसर, चंद्रिका नगर और इनके आसपास के इलाकों में बिजली कटौती होगी।
सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक डीके-2, डीके-3, डीके-5, सिद्धी-समृद्धि हाइट्स और इनके आसपास के इलाकों में बिजली की सप्लाई प्रभावित रहेगी।