दुर्ग संभाग

गौ हिंसा : गर्भवती गाय के पेट में युवक ने मारा चाकू, फरार आरोपी की तलाश में जुटी गई पुलिस…

दुर्ग ( शिखर दर्शन )//छत्तीसगढ़ के जिला दुर्ग जिले के अंतर्गत आने वाले रुआबांधा में सोमवार रात एक युवक ने गर्भवती गाय पर चाकू से हमला कर दिया । गाय लगभग 4 से 5 महीने की गर्भवती है । आरोपी ने पहले चाकू मारा, जिससे गाय खुद को बचाने आगे भागी तो आरोपी भी अपना चाकू निकालने गाय के पीछे दौड़ा  यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । आरोपी के खिलाफ गाय के मालिक और पशु प्रेमियों ने मिलकर आज सुबह भिलाई नगर थाना पुलिस में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है और गौ हिंसा के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है ।

चाकू को देखा, तो उसने तुरंत डॉक्टर को बुलाया और पुलिस को घटना की सूचना दी डॉक्टर ने गाय के पेट से चाकू निकाला और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया ।  वहीं मामले की जांच में पुलिस ने CCTV कैमरे की रिकॉर्डिग देखी तो पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश में जुट गई है ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की ⁠पहचान रामशंकर उम्र – 27 साल के रूप में हुई । पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी अपराधिक मामले में जेल जा चुका है. गाय के साथ हिंसक घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!