खेत में तेंदुआ… सेल्फी लेने पहुंचे ग्रामीण, देखें वीडियो…

नेपानगर ( शिखर दर्शन ) // आज कल आप कहीं भी चले जाइए हर जगह लोगों में मोबाइल से कहीं भी और कैसी भी सेल्फी लेने की बीमारी हर एक तीसरे व्यक्ति को हो चुकी है । ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के नेपानगर से सामने आया है जहां में खेत में काम कर रहे मजदूरों को जब तेंदुआ नजर आया, तो कुछ ग्रामीण तेंदुआ के साथ सेल्फी लेने पहुंच गए। मामले की जानकारी वन विभाग को जैसे ही लगी, वैसे ही एक टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद मजदूरों और ग्रामीणों को वहा से हटाया गया और तेंदुआ को पकड़ने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया ।
मामला नेपानगर के नया खेडा गांव का है। जहां केले के खेत मे काम करते समय मजदूरों को तेंदुआ दिखाई दिया। ये तेंदुआ नया खेडा निवासी अकरम सेठ के खेत में दिखाई दिया। जिसका उन्होंने पहले वीडियो बनाया फिर तेंदुए के पास जाने से जब तेंदुआ किसी प्रकार की हरकत नहीं किया ओर ना ही हमला करने जैसी आक्रामक मुद्रा में दिखा । तो मजदूरों ने तेंदुए के साथ सेल्फी लेने की भी कोशिश की।
इधर वन विभाग को जानकारी लगते ही मौके पर एक टीम पहुंची। और फिर सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई देने वाली जगह से हटाया। गौरतलब है वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले तेंदुआ खेत के पास से जंगल की ओर भाग गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने खेत के आसपास तेंदुए का सर्च ऑपरेशन शुरू किया ।
