पुतिन ने PM मोदी को लगाया गले, अपने निजी घर पर रखा रात्रि भोज… खाने में प्रधानमंत्री को दिए कई तरह के व्यंजन

रूसी समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के मुताबिक अपने आवास पर अनौपचारिक बैठक के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी से कहा कि मैं आपको तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई देता हूं। मुझे लगता है कि यह कोई इत्तेफाक नहीं है, बल्कि आपके कई वर्षों के काम का ही प्रतिफल है। आपने अपना पूरा जीवन भारतीय लोगों व देश की सेवा में समर्पित कर दिया है और वे इसे महसूस भी कर सकते हैं।
मॉस्को के बाहर सरकारी आवास पर चाय पर चर्चा के दौरान दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच अनौपचारिक बैठक के दौरान भारत के प्रधान मंत्री मोदी ने अपने देश में हुए कुछ दिनों पहले हुए चुनावों को याद करते हुए कहा कि भारत के लोगों ने उन्हें मातृभूमि की सेवा करने का मौका दिया है। इस पर पुतिन ने कहा कि आपने अपना पूरा जीवन भारतीय लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया है , और वे शायद इसे महसूस भी कर सकते हैं।
मोदी-पुतिन रात्रि भोज की खास बातें:
प्रधानमंत्री मोदी मॉस्को में ऑरस कार में बैठे दिखाई दिए । इसी कंपनी की कार से राष्ट्रपति पुतिन चलते हैं ।
पीएम मोदी पुतिन से मिलने उनके प्राइवेट रेसिडेंस नोवो-ओगारेवो में गए ।
पश्चिमी देश पुतिन को अछूत बनाने में जुटे हुए थे, जबकि मोदी-पुतिन गले मिले ।

पुतिन ने चाय पर चर्चा के दौरान खाने के लिए प्रधानमंत्री को ताजे फल, बादाम, सूखा मेवा, खजूर और मिठाइयां दीं ।
मोदी और पुतिन ने रूस का पारंपरिक घोड़े का शो देखा ।
मोदी और पुतिन ने एक बैट्री कार में पुतिन के प्राइवेट रेसिडेंस में चक्कर लगाया । इस दौरान खुद पुतिन ने कार को चलाया भी ,
पीएम मोदी ने पुतिन से कहा कि किसी दोस्त के घर जाकर उनसे मिलने की खुशी हो रही ।
पुतिन ने पीएम मोदी से कहा कि वो हमेशा अपने देश के फायदे की सोचते हैं और यही तीसरी बार उनकी जीत का कारण भी है ।
पुतिन और पीएम मोदी की मीटिंग के समय उनके निवास पर वो दोनों नार्थ कोरियाई कुत्ता भी देखा, जिसे “किम जोंग उन” ने पुतिन को पिछले महीने गिफ्ट किया था ।
पहली बार पुतिन के निजी निवास की कुछ झलकियां दुनिया के सामने दिखी है ।मॉस्को के बाहरी इलाके में स्थित पुतिन के निजी आवास के चारों ओर जंगल है । उनके निवास पर कई एयर डिफेंस सिस्टम ( हवाई सुरक्षा प्रणाली) तैनात है । परमाणु हमले से बचने वाले बंकर से लेकर कई किलोमीटर लंबी सुरंग होने का अनुमान जताया जाता है ।
आज मोदी भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में लेंगे भाग :
आज मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में भाग लेंगे। मोदी आज मॉस्को में रहने वाले भारतीय प्रवासियों के एक समूह को भी संबोधित करेंगे। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने न्यूज “एजेंसी “TASS” से कहा कि आज दोपहर में राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी के बीच बैठक शुरू होगी। उन्होंने कहा कि ये एक निजी बातचीत होगी। इसके बाद दोनों नेता ब्रेकफास्ट करेंगे। आज PM मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच मुलाकात के दौरान कई आर्थिक घोषणाएं हो सकती हैं।
नए ट्रेड रूट को लेकर दोनों देशों के बीच डील संभव :
रूस और भारत के बीच नए ट्रेड रूट को लेकर डील फाइनल हो सकती है। दोनों देश आपसी व्यापार को बढ़ाने के लिए नए अनुबंध पर हस्ताक्षर भी कर सकते हैं। ये ट्रेड रूट भारत को ईरान के चाबहार पोर्ट के जरिए सेंट्रल एशिया से होते हुए रूस तक जोड़ेगा । अगर ये अनुबंध पूरा हो जाता है तो रूस की तरफ से भारत आने वाले कच्चे तेल समेत अन्य आयातित सामानों की कीमत में गिरावट आएगी। साथ ही भारत की तरफ से होना वाला निर्यात भी बढ़ेगा ।
