मंत्रिमंडल के रिक्त पदों पर चर्चा के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा संकेत: “विस्तार होगा, थोड़ा इंतजार करें”

रायपुर ( शिखर दर्शन ) //मंत्रिमंडल के खाली दो पदों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा अपडेट दिया है। सीएम साय ने विस्तार के संकेत देते हुए जनता से थोड़ा इंतजार करने की अपील की है। यह बयान उन्होंने मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दिया। दूसरी ओर, आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सीएम साय से मुलाकात की और मंत्रिमंडल के रिक्त पदों की चर्चा करते हुए संसदीय कार्य मंत्री की तत्काल नियुक्ति की मांग की।
गायत्री नगर में स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा के उत्साह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाग लिया। इस मौके पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री राम विचार नेताम, विधायक पुरंदर मिश्रा, और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई नेता मौजूद थे। मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम साय ने कहा कि आज हम सभी का सौभाग्य है कि हमने यहां जगन्नाथ मंदिर में महा प्रभु जगन्नाथ जी, बलभद्र स्वामी और माता सुभद्रा का विधिवाद पूजा अर्चना की है। इस महोत्सव में उत्साह है। प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेताम, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और अन्य विधायकों ने भी भाग लिया और सभी ने छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की। साथ ही, सीएम साय ने मध्यप्रदेश के कैबिनेट विस्तार को लेकर भी बयान दिया कि यहां भी होगा, इंतजार करें। उन्होंने विधानसभा मानसून सत्र के लिए सब तैयारी की है।