महापौर दफ्तर के सामने फेंका कचराः निगम कर्मचारियों की हड़ताल से व्यवस्था गड़बड़ाई, दो दिन बाद उग्र आंदोलन की दी गई चेतावनी….

जबलपुर ( शिखसर दर्शन )// शहर में नगर निगम के एक हजार से अधिक कर्मचारियों की हड़ताल ने व्यवस्था को तहस नहस कर दिया है। इस हड़ताल के दौरान, कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम के परिसर में महापौर दफ्तर के सामने कचरा फेंककर विरोध प्रदर्शित किया। दो दिनों में समस्याओं का समाधान न होने पर उन्होंने उर्ग आंदोलन की चेतावनी जारी की है।
इस विवाद की मुख्य वजह वेतन विवाद था, जिसके चलते सफाई और कचरा कलेक्शन गाड़ी के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। महापौर दफ्तर के सामने उन्होंने हाथ ठेला और साइकिल से कचरा लाकर फेंका। कांग्रेस पार्षदों ने महापौर जगत बहादुर सिंह के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शित किया, उन्हें धमकाया और कमीशनखोरी का आरोप लगाया।
व्यवस्था के समाधान में अधिकारियों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए, कांग्रेस पार्षदों ने दो दिनों के अंदर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस घटना के बारे में जानकारी अमरीश मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम द्वारा दी गई।