मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश सवेरा दर्शन : मुख्यमंत्री अमरवाड़ा उपचुनाव में झोकेंगे ताकत, विधानसभा मानसून सत्र का चौथा दिन, मानसून ने पूरे प्रदेश को किया कवर….

भोपाल, मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अमरवाड़ा जिले के उपचुनाव में प्रचार करने के लिए अपने कार्यक्रम को निर्धारित किया है। उन्हें शाम 5:10 बजे अमरवाड़ा पहुंचना है, जहां वे होटल तुलसा में सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक में शामिल होंगे। रात को वे अमरवाड़ा में रुकेंगे।

पांच जुलाई को, उन्हें स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होना है। प्रात: 11:20 बजे गांव छिंदी में जनसभा को संबोधित करने के बाद, दोपहर 1:20 बजे सुरला खापा मंडल में उनका अगला कार्यक्रम है।

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। आज सदन में बजट पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मंत्री और सत्ता पक्ष के विधायक बजट पर अपनी राय व्यक्त करेंगे। वहीं, नर्सिंग घोटाले पर आज भी हंगामे के आसार हैं। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को बजट विधानसभा में पेश किया था।

वहीं विपक्ष लाड़ली बहना की राशि बढ़ाने जैसे मुद्दे को सदन में उठाएगा। ध्यान आकर्षण में उठेगा यूनानी महाविद्यालयों का पाठ्यक्रम हिंदी में करने का मुद्दा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीता सरण शर्मा आयुष मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। वृद्धावस्था पेंशन को लेकर भी कांग्रेस विधायक झूमा सोलंकी, आतिफ अकील, लखन घनघोरिया करेंगे सामाजिक न्याय मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। सदन में 43 याचिकाएं प्रस्तुत होंगी।
एमपी में बारिश के दो स्ट्रांग सिस्टम

मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश के 2 सिस्टम एक्टिव हैं। इस वजह से पूरा प्रदेश ही भीग रहा है। गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। आज भोपाल, शिवपुरी सहित 14 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन-जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। मानसून ने पूरे प्रदेश को अब कवर कर लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!