रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में बिजली संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल: आज करेंगे बिजली दफ्तरों का घेराव

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ में बिजली की अघोषित कटौती और बढ़ी हुई बिजली दरों के विरोध में कांग्रेस प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। आज 4 जुलाई गुरुवार को, कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेशभर के बिजली कार्यालयों का घेराव करेंगे। राजधानी रायपुर में, कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता दोपहर 1:00 बजे बूढ़ा तालाब स्थित बिजली कार्यालय का घेराव करेंगे। इस प्रदर्शन के दौरान बढ़ी हुई बिजली दरों, बिजली कटौती और बिजली अव्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का कहना है कि शहर और गांव के लोग बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के 5 साल के कार्यकाल के दौरान 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाती थी, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार में व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। बैज ने आगे बताया कि गर्मी के दिनों में मांग बढ़ने पर अन्य राज्यों से बिजली खरीदी जाती थी, जिससे आम जनता को 24 घंटे बिजली मिलती थी और किसानों को रबी की फसल के लिए मुफ्त बिजली मिलती थी।

PCC प्रमुख दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई थी और नए ट्रांसफार्मर लगाए गए थे। ट्रांसमिशन सिस्टम को अपग्रेड किया गया था। लेकिन भाजपा की सरकार में केवल 6 महीने के भीतर ही बिजली व्यवस्था चरमरा गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!